वाराणसी। शहर के कमच्छा क्षेत्र में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गई। घटना भेलूपुर थाना क्षेत्र की है। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा सड़क हादसा नहीं हई।

मिली जानकारी के अनुसार बिहार नंबर BR 26 AC 5131 की थार वाहन तेज गति से कमच्छा मार्ग से गुजर रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते थार सीधे सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि वाहन चालक शराब के नशे में था और लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना के समय सड़क पर आवाजाही बनी हुई थी, लेकिन सौभाग्य से कोई राहगीर वाहन की चपेट में नहीं आया।

सूचना मिलने पर भेलूपुर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ या चालक किसी अन्य वजह से वाहन पर नियंत्रण खो बैठा।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कमच्छा और आसपास के इलाकों में देर रात तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। लोगों ने प्रशासन से नियमित चेकिंग अभियान चलाने और नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। यदि चालक के शराब के नशे में वाहन चलाने की पुष्टि होती है तो उसके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम और संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *