रिपोर्ट – पवन मिश्रा

गाजीपुर। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में चल रही शिक्षक समायोजन प्रक्रिया को लेकर कनिष्ठ शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं में नाराजगी देखने को मिल रही है। समायोजन के विरोध में शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) को ज्ञापन सौंपकर प्रक्रिया में पारदर्शिता और न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की।

शिक्षकों का कहना है कि समायोजन प्रक्रिया में माननीय उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप वरिष्ठता क्रम को आधार बनाया जाना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कनिष्ठ शिक्षकों का जबरन समायोजन किया जा रहा है, जिससे उन्हें अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने प्रशासन से मांग की कि समायोजन की कार्रवाई पूरी तरह नियमों एवं वरिष्ठता सूची के अनुसार की जाए, ताकि किसी भी शिक्षक के साथ अन्याय न हो। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई तो आगे आंदोलनात्मक कदम उठाए जा सकते हैं।

ज्ञापन सौंपने वालों में पंकज चौरसिया, अभिषेक पाण्डेय, राजीव यादव, राजन मिश्र, सुनील यादव, गौरव बरनवाल, अनूप चौरसिया, मनोज मिश्रा, महेश यादव, मुकेश आनंद, प्रियंका वर्मा, प्रीति कुमारी और वर्तिका राय सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *