रिपोर्ट – पवन मिश्रा

गाजीपुर। सैदपुर क्षेत्र में हिन्दू जनजागृति समिति द्वारा ‘बेटी सुरक्षित, राष्ट्र सुरक्षित’ अभियान की शुरुआत की गई। समिति की ओर से नगर सहित गैविपुर, पक्के घाट, भीतरी और ककरही क्षेत्रों में जागरूकता बैठकों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गोपाल पांडे, मोहित मिश्रा और गुंजन जायसवाल की विशेष सहभागिता रही।

बैठक के दौरान वक्ताओं ने ‘लव जिहाद’, ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ और अन्य मुद्दों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता बताई। समिति के प्रतिनिधियों ने अभिभावकों से बच्चों के साथ संवाद बढ़ाने, उन्हें धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों की जानकारी देने और बेटियों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की।

समिति के राजन केशरी ने कहा कि समाज में जनजागरण अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि इसी उद्देश्य से सैदपुर में 1 से 7 जून तक ‘हर घर योद्धा’ अभियान भी चलाया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत कराटे, नानचाकू और मार्शल आर्ट का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि लोग आत्मरक्षा के प्रति सक्षम बन सकें।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *