रिपोर्ट – पवन आजाद
वाराणसी। समाजवादी छात्र सभा, इकाई बीएचयू द्वारा विश्व मजदूर दिवस, प्रखर समाजवादी चिंतक की जयंती एवं के अवसर पर केंद्रीय ग्रंथालय प्रांगण में वैचारिक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मजदूरों के अधिकार, समाजवादी विचारधारा तथा भगवान बुद्ध के विचारों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत इकाई के उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने की। उन्होंने मजदूरों के सामने आने वाली समस्याओं और उनके संघर्षपूर्ण जीवन पर अपने विचार रखे। इसके बाद प्रतीक यादव ने भगवान बुद्ध को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन और संदेश को सरल शब्दों में प्रस्तुत किया तथा मधु लिमये की समाजवादी सोच पर प्रकाश डाला।
रंजना जी ने मजदूरों के साथ हो रहे अन्याय और उनकी वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त की। मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने मजदूरों के संघर्ष और उनके अधिकारों की लड़ाई पर अपने विचार साझा किए। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव दिलसाद अहमद ने मजदूरों की समस्याओं को अपने अनुभवों के माध्यम से समझाते हुए समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने की आवश्यकता बताई।
रिसर्च स्कॉलर सुजीत यादव ने भगवान बुद्ध और मधु लिमये के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों को साझा किया। वहीं विधि संकाय के छात्र अमन मौर्य और प्रवक्ता शिवम ने मजदूरों से जुड़े पेंशन और कानूनी मुद्दों पर चर्चा की।
कार्यक्रम के अंत में इकाई अध्यक्ष हिमांशु यादव ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने का संकल्प लिया। गोष्ठी में विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
