वाराणसी के रोहनिया स्थित आर.एस. शिवमूर्ति पब्लिक स्कूल मंगलवार को दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव ‘दंगल’ प्रोग्राम का आयोजन हुआ। जिसका थीम संकल्प से सफलता तक पर आधारित था। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता का विकास करना है।

खेल महोत्सव ‘दंगल’ के समापन प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के दौर पर राष्ट्रपति प्रधानमंत्री एवं से सम्मानित मिर्जापुर कॉलेज की प्रधानाचार्य मधुरिमा तिवारी शामिल हुई ।खेल महोत्सव में विद्यालय के 400 से ज्यादा बच्चों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों ने अपनी ऊर्जा, कौशल और आत्मविश्वास से दर्शकों का दिल जीत लिया।

मधुरिमा तिवारी ने कहा कि खेल बच्चों के जीवन का एक अहम हिस्सा है इससे बच्चों का मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है ऐसे प्रतियोगिता विद्यालय में किया जाना बहुत अच्छा है। इस प्रोग्राम में मुझे अतिथि के तौर पर बुलाया गया यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है । ऐसे प्रोग्राम का हिस्सा बन सकी हूं यह मेरे लिए खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि इस साल मुझे राष्ट्रपति से शिक्षा के क्षेत्र में सम्मान मिला है। मैं यह कहना चाहती हूं कि जो भी शिक्षा के क्षेत्र में आए वह दृढ़ संकल्प, इच्छा शक्ति एवं धैर्य के साथ कार्य करें ।जिससे छात्रों का विकास हो सके।

विद्यालय के प्रिंसिपल राकेश तिवारी ने बताया कि ‘दंगल’ का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धा के साथ सहयोग और खेल भावना का महत्व समझाना है। ऐसे आयोजन छात्रों को अपनी प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।

खेल महोत्सव के दौरान विभिन्न एथलेटिक इवेंट्स, टीम गेम्स और व्यक्तिगत खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ भाग लिया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार यह आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाता है।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *