वाराणसी : शिवपुर क्षेत्र स्थित रामप्यारी प्रभा इंटरमीडिएट कॉलेज दीप उत्सव के महापर्व पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान दर्जनों बच्चों ने अपने प्रतिभा का कौशल दिखाया। छात्राओं ने रंगोली बनाकर त्योहार पर आपसी भाईचारा सौहार्द एवं एकता की कामना की।

रामप्यारी प्रभा इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रबंधक ज्ञान प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि दीपावली के उपलक्ष्य पर स्कूल के बच्चों को एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों को सिखाया गया कि दीपावली पर किस तरह से मनाए। जिससे समाज में एकता, भाईचारा एवं सौहार्द बना रहें।

इस दौरान कॉलेज के बच्चों ने इस अवसर पर रंगोली बनाकर एकता, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह आयोजन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ।

 

जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। कॉलेज प्रशासन ने सभी को त्योहारों की खुशियां साझा करने और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का संदेश दिया। कॉलेज प्रबंधक ज्ञान प्रकाश उपाध्याय ने दीपावली पर देशवासियों को धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *