वाराणसी: रोहनिया थाना अंतर्गत अखरी पुलिस चौकी क्षेत्र के खनाव स्थित यादव बस्ती में बुधवार की बीती रात में ओम प्रकाश यादव के घर के सामने खड़ी सफारी गाड़ी में अज्ञात शरारती तत्व व्यक्ति ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

जिसके बाद सफारी गाड़ी धू-धूकर जलने लगी। जिसे देखकर परिवार वालों ने जलती हुई गाड़ी पर पानी फेंक कर किसी तरह से आग पर काबू पाया। जिसकी सूचना ओम प्रकाश यादव ने अखिरी पुलिस चौकी पर जाकर दी।ओमप्रकाश यादव ने बताया कि कुछ दिन पहले कुछ लोगो ने हमारे साथ मारपीट किया था।

अखरी चौकी प्रभारी सुनील यादव ने बताया कि पीड़ित द्वारा तहरीर मिली है।सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से आरोपी की तलाश की जा रही है।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *