पुलिस आयुक्त वाराणसी के चोरी लूट की घटनाओ के सफल अनावरण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में मुखबिर की सहायता से कमिश्नरेट वाराणसी के विभिन्न थानों पर पंजीकृत अभियोगों से संबंधित वांछित अभियुक्त विश्वकर्मा पुत्र भोला विश्वकर्मा पता ग्राम भोजपुर, पडाव, थाना- मुगल सराय, जिला चंदौली को बुधवार समय करीब 07.10 बजे चौकाघाट वरूणा नदी के किनारे नक्खी घाट की तरफ से चोरी की मोपेड बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त की निशानदेही पर अन्य 14 मोपेड मोटर साइकिल सराय मोहना कृष्णमूर्ति फाउंडेशन के पीछे वरुणा नदी के पास घनी झाड़ियों से बरामद किया गया। अभियुक्त के पास से कुल 15 चोरी की मोपेड मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया। उक्त के सम्बन्ध में थाना सारनाथ पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *