वाराणसी: हिमांशु नागपाल मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी द्वारा अपने कक्ष में सोशल सेक्टर के समस्त अधिकारियों की बैठक की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वाराणसी द्वारा जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वृद्धावस्था पेंशन विधवा पेंशन विकलांग पेंशन में सत प्रतिशत स्वीकृति कराए।

शासन की इस महत्वपूर्ण योजना से कोई भी पात्र लाभार्थी योजना से वंचित न रह जाए जिन लाभार्थियों को आधार ऑथेंटिकेट ना होने के कारण पेंशन नहीं जा रही है ldm व बैंक मैनेजर से संपर्क स्थापित कर लाभार्थियों के खाते में एनपीसीआई कराए जाने वह आधार सीडिंग संबंधित पोर्टल पर किए जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

छात्रवृत्ति योजना हेतु जनपद के पंजीकृत विद्यालयों व संस्थाओं यथा आईटीआई व विद्यालयों को चिन्हित कर उनका सत्यापन किए जाने के निर्देश दिया गया सभी विभागों के समस्त योजना की अलग-अलग समीक्षा की गई एवं सभी योजनाओं में यथासंभव अच्छी प्रगति के लिए नियम अनुसार प्रयास करने के भी निर्देश दिए

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *