वाराणसी। सीरगोवर्धनपुर में समाजवादी पार्टी की स्थापना दिवस पर युवजन सभा के प्रदेश महासचिव अजय फौजी ने अपने खून से मुलायम सिंह यादव एवं अखिलेश यादव का तिलक किया। इस दौरान मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की शपथ ली.

 

वाराणसी के सीरगोवर्धनपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास अजय फौजी ने दर्जनों समर्थक के साथ समाजवादी पार्टी के 33 वां स्थापना दिवस पर समाजवादी पार्टी के संस्थापक उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का अपने खून से तिलक किया। इस दौरान अजय फौजी ने मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न देने की मांग भी उठाई. इसके साथ ही अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनने के लिए शपथ ली। इस दौरान लोगों में मिठाई बताकर खुशी जाहिर की.

अजय फौजी ने बताया कि समाजवादी पार्टी की संस्थापक नेता मुलायम सिंह यादव द्वारा किया गया। आज स्थापना के 33 वर्ष पूर्ण हो गए हैं इसके उपलक्ष्य में हम लोग पार्टी का झंडा बुलंद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हम सभी समाजवादी पार्टी के लिए गर्व का विषय है कि आदरणीय नेता मुलायम सिंह यादव द्वारा गरीब शोषित वंचित लोगों के लिए सदैव कार्य किया गया।

उनके पद चिन्हों पर चलकर हम सभी कार्यकर्ता कार्य कर रहे हैं। मुलायम सिंह यादव लोगों को आगे बढ़ाने का कार्य करते थे। वह किसी को भी जाति बंधन में नहीं बनते थे। अमीर गरीब सभी उनके लिए बराबर होते थे। सभी को समान रूप से सम्मान देते थे।

इस दौरान सैकड़ो की संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से युवजन सभा के राज्य कार्यकारिणी सचिव दीपू यादव, धीरज यादव लाल बहादुर यादव मुन्नू कुमार नरेश कुमार धर्मु कुमार, सेवा यादव सहित सैकड़ो की संख्या में समाजवादी पार्टी के नेता व पीडीए के कार्यकर्ता शामिल रहे।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *