वाराणसी। मंडुवाडीह पुलिस ने रविवार की सुबह क्षेत्र के ही लखनपुर से मालवाहक ऑटो पर लदा 202 पेटी नशीला कफ सिरप बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत 41 लाख 80 हजार बतायी जा रही।
मंडुवाडीह थानाप्रभारी विमल कुमार मिश्रा ने पत्रकारों को बताया कि रविवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली की कुछ लोग लखनपुर के समीप अवैध नशीला कफ सिरप लेकर खड़े हैं और उसे वाराणसी कब मार्केट में खपाने की योजना बना रहे।

इस जानकारी पर थानाप्रभारी ने मड़ौली चौकी प्रभारी अजय कुमार,उपनिरीक्षक पंकज पांडेय व पुलिस टीम के साथ मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर छापेमारी की और मालवाहक से नशीली कफ सिरप तथा मौजूद आरोपियों की निशानदेही पर कुल 202 पेटी अवैध नशीला कफ सिरप बरामद किया।

पकड़े गए आरिपियों में प्रशांत कुमार कसेरा 28 वर्ष निवासी बड़ी पियरी थाना चेतगंज तथा हिमांशु कसेरा 20 वर्ष निवासी पानदरीबा चेतगंज,अजय केशरी 27 वर्ष कस्बा पथरा थाना मुगलसराय जिला चंदौली को गिरफ्तार किया तथा प्रशांत के स्कूटी की डिग्गी से 2 लाख 52 हजार तथा हिमांशु के पास से 28 हजार रुपये भी बरामद किए जो बिक्री के बताए जा रहे। पुलिस इस तीनो के खिलाफ धारा 8/21 तथा NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही।

नशीले कफ सिरप के बरामदगी की सूचना पर थाने पर औषधि विभाग की टीम भी पहुँच गयी। ड्रग इंस्पेक्टर विवेक कुमार ने बताया कि पकड़े गए सिरप दिल्ली से लाये गए हैं और इसमें कोडीन फास्पेट तथा अन्य नशीले ड्रग मिले हुए हैं और यह प्रतिबंधित नही है लेकिन मांगने पर आरोपी न तो ड्रग लाइसेंस दिखा सके और ना ही नशीली दवाओं का बिल दिखा पाएं।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *