वाराणसी : कैंट रेलवे स्टेशन के सामने स्थित विजयनगर मार्केट में गुरुवार को नगर निगम ने 18 दुकानें सील की। इन दुकानों को लगभग 50 सालों से नगर निगम द्वारा इन्हें आवंटित किया गया था। नगर निगम के इस कार्यवाही से दुकानदारों में रोष दिखा। सुबह से ही दुकानें बंद कर विरोध जाता रहें थे। नगर निगम की कार्यवाही के दौरान एक दो दुकानदार दुकान सील ना करने के लिए हाथ जोड़ गुहार लगाते दिखाई दिए. वही, एक महिला ने दुकान में लगी सील को तोड़ दिया। दुकान खोलने गुहार लगाती रही। दुबारा उसके दुकान को सील कर दिया। दुकानदारों ने मांग की उन्हें नगर निगम नए रेट पर दुकान फिर से आवंटित कर दें। जिससे उनका जीवन यापन चलता रहें।
वाराणसी नगर निगम द्वारा विजयनगरम मार्केट में 97 दुकान आवंटित की गई है। नगर निगम के अनुसार इसमें 18 दुकान के किरायेदारों ने अवैध निर्माण कर कमर्शियल कार्य कर रहें है। नगर निगम ने अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का आदेश देते हुए सील की कार्यवाही की थी। जिसके बाद कुछ लोगों ने सील तोड़कर कार्य संचालित करने का काम किया था।
घटना क्रम को सिलसिलेवार समझे
नगर निगम द्वारा 2023 में विजयनगरम के 18 दुकानदारों को नोटिस दी गई थी. नगर आयुक्त द्वारा इन दुकानों का आवंटन रद्द कर दिया गया था। नगर निगम ने दुकानों को बंद कर अवैध निर्माण ध्वस्त कर ताला लगाकर चाभी सौंपने को कहा गया था। जिसके बाद दुकानदारों ने नगर निगम के अधिकारियों एवं जन प्रतिधिनियों से वार्ता कर चाभी सौंप दी थी। नगर निगम द्वारा कोई आवंटन की कोई कार्यवाही होता ना देख दुकानदारों ने ताला तोड़कर फिर से कार्य करने लगें। जिसको लेकर नगर निगम द्वारा कई बार नोटिस दिया गया। वही पूरे मामले को लेकर व्यापारियों का एक वर्ग हाईकोर्ट भी गया है। जहां सुनवाई चल रही है।
दुकानदारों से सरकारी कार्य में बाधा ना डालने की गई अलाउंस
इसी के तहत गुरुवार को एडीसीपी सरवणन टी, सिगरा थाना प्रभारी संजय सिंह, अपर नगर आयुक्त अनिल यादव के नेतृत्व में फोर्स पहुंची। इसका दुकानदारों ने विरोध करना चाहा पर नगर निगम द्वारा अलाउंस करके सरकारी कार्य में व्यवधान ना करने का बात दुकानें सील करने की कार्यवाही शुरू कर दी। जिसके बाद स्थानीय नागरिक, दुकानदार पीछे हट गए।
नगर निगम द्वारा विजयनगरम मार्केट में दुकान सील करने की सूचना में वाराणसी व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान नगर निगम के कर्मचारियों से वार्ता की। वार्ता सफल ना होने पर व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त एवं महापौर से मिलने का समय मांगा है।
नगर निगम कर्मचारियों से हाथ जोड़ दुकान खोले रखने की गुहार लगाते रहें दुकानदार
नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा एक – एक कर 18 दुकानों को बंद करा कर सील की कार्यवाही की गई। इस दौरान पान दुकानदार नगर निगम के अधिकारियों से हाथ जोड़ता दुकान खोले रहने की गुहार लगाता रहा पर नगर निगम के कर्मचारियों ने दुकान को बंद करा दिया। दूसरी तरह एक महिला भी दुकान खोलने की जिद करती रही, दुकान सील होने के बाद वो भावुक होकर रोने लगी. गुस्से में महिला ने दुकान में लगें सील को तोड़ दिया। जिसके बाद नगर निगम के कर्मचारियों ने दुबारा सील की कार्यवाही की गई।
दुकानदारों का कहना है कि लगभग 50 वर्षों से नगर निगम द्वारा उन्हें दुकान आवंटित किया गया है। यहां पर कई सालों से व्यापार कर रहें है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में निगम द्वारा अपनी दुकानें नए दर से दुकानें आवंटित कर रहा है। जबकि विजयनगरम मार्केट में दुकान सील करने की कार्यवाही की जा रही है। दुकानदारों ने बताया कि मामला उच्च न्यायालय में है न्याय की उम्मीद है।
अपर नगर आयुक्त अनिल यादव ने बताया कि नगर आयुक्त द्वारा 18 दुकानों का आवंटन नगर आयुक्त द्वारा निरस्त कर दिया गया था। दुकानदारों द्वारा ताला बंदकर चाबी सौंप दिया गया था। इसके तहत 15 फरवरी 2024 को इन दुकानों को सील कर दिया गया था। इन लोगों द्वारा सीलिंग को अवैध रूप से तोड़कर दुकान का संचालन किया जाने लगा। नगर निगम ने जिन शर्तों पर इन्हें दुकान आवंटन किया था, उसको ना मानते हुए 3 – 4 फ्लोर बनाकर संचालन किया जा रहा है। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि दुकानदारों को तीन से चार बार नोटिस दिया गया है। नगर निगम द्वारा आवंटन निरस्त करने के बाद ताला बंद कर चाभी सौंपने की बात कहीं है पर कोई कार्य ना करने पर कार्यवाही की गई है।