वाराणसी : चौबेपुर थाना क्षेत्र के रजवाड़ी पूल के पहले शनिवार सुबह 11 बजे के करीब सवारियों से भरी डिपो बस जो अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे खाई में गिर गई। बस में सवार करीब 25 यात्री शामिल थे। जो बस में दब गए। गालिमत यही रही की कोई हताहत नहीं हुआ। इसमें तीन पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।

उनको एंबुलेंस द्वारा दीनदयाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।कैथी चौकी प्रभारी काशी नाथ उपाध्याय के मुताबिक अंबेडकर नगर डिपो की रोडवेज बस वाराणसी से सवारियों को लेकर आजमगढ़ जा रही थी। बस भंनदहा कला टोल प्लाजा से होते हुए रजवाड़ी पुल के पहले जैसे ही पहुंची, तेज रफ्तार होने की वजह से चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। बस डिवाइड को पार करते हुए नीचे खाई में जाकर पलट गई।

बस में महिला, पुरूष समेत कुल 25 यात्री सवार थे। सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला।इन सभी को पास के हॉस्पिटल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद इन सभी की छुट्टी कर दी गई जबकि संदीप सिंह (35) निवासी रिंग रोड सारनाथ, सोनू जायसवाल (27) सुरेन्द्र यादव (30) निवासी आजमगढ़ को गंभीर चोट आ गई।

जिन्हें एंबुलेंस द्वारा दीनदयाल अस्पताल भेज दिया गया। चौकी प्रभारी काशीनाथ उपाध्याय का कहना है कि दुर्घटना के बाद वाहन चालक एवं कंडक्टर भी घायल हो गए जो कही इलाज करा कर मौके से फरार हो गए।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *