वाराणसी। शहर के खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने कीई दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए प्रदेश सरकार के स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क मंत्री रविंद्र जायसवाल ने शिवपुर मिनी स्टेडियम में 6.5 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए विकास कार्यों का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों, स्थानीय नागरिकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया।

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में वाराणसी में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के सभी प्रमुख स्टेडियमों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अभ्यास का माहौल मिल सके।

उन्होंने बताया कि शिवपुर मिनी स्टेडियम में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न आधुनिक सुविधाओं का विकास कराया गया है। इससे क्षेत्र के युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा निखारने का बेहतर अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम में मौजूद खिलाड़ियों ने स्टेडियम में हुए विकास कार्यों पर खुशी जताते हुए कहा कि नई सुविधाओं से अभ्यास और प्रतियोगिताओं में काफी सहूलियत मिलेगी। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी और क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *