वाराणसी । रामनवमी पर्व के उपलक्ष में मानसरोवर स्थित श्री राम तारक आंध्रा आश्रम में भव्यता के साथ मनाया जा रहे पट्टाभिषेकम उत्सव की यज्ञशाला में गुरुवार को भैया भारत के नाम सहस्त्र आहुतियां समर्पित की गई वाल्मीकि रामायण पारायण के क्रम में आज आचार्य ने अयोध्या कांड का वाचन पूर्ण किया उत्सव का पुरोहित्य संभाल रहे मुख्य आचार्य उलीमिरी सोमायाजुली ने बताया कि राम कथा के प्रसंग में वर्णित सभी पत्रों में भैया भारत का चरित्र शिखर कलश की तरह शीर्षक है राज्य पुत्र होते हुए भी उन्होंने अपना साम्राज्य संपूर्ण जीवन एक तपस्वी की तरह व्यतीत किया उनका मातृ प्रेम हिमालय से भी ऊंचा वा सागर से भी गहरा है।

आचार्य ने बताया कि शुक्रवार को रामायण पारायण के क्रम में अरण्य कांड का सामूहिक वाचन किया जाएगा यज्ञ कुंड में देव ऋषियों के नाम से आहुतियां समर्पित की जाएगी आश्रम के प्रबंध न्यासी और अनुष्ठान के मुख्यकर्ता वी वी सुंदर शास्त्री ने जानकारी दी कि वाल्मीकि रामायण पारायण में 6 महिलाएं आचार्य भी श्लोक वाचन कर रहे हैं।

यह प्रयास वास्तव में सनातन धर्म भाव दर्शन के उस औचार्य का प्रकृति कारण है जो सनातन जीवन में नारियों को प्राप्त सम्मान और प्रतिष्ठा का प्रतिवादन करता है। इस कार्यक्रम का संचालन आश्रम के मैनेजर वी वी सीताराम ने किया आश्रम के ट्रस्टी यू आर के मूर्ति भी उपस्थित रहे

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *