वाराणसी। भगवानपुर स्थित सनबीम इंग्लिश स्कूल में द एनिएड MUN 4.0 के चौथे संस्करण का भव्य शुभारंभ हुआ। “Where Voices Unite to Shape the Future” थीम पर आयोजित दो दिवसीय सम्मेलन में विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों के 500 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं।

उद्घाटन समारोह में सनबीम समूह की सह निदेशिका प्रतिमा गुप्ता, COO शसंदीप मुखर्जी, सनबीम भगवानपुर की प्रधानाचार्य मौसूमी भट्टाचार्या समेत कार्यकारी बोर्ड, शिक्षकगण और प्रतिनिधि मौजूद रहे। वक्ताओं ने युवाओं में नेतृत्व क्षमता, वैश्विक जागरूकता, संवाद और जिम्मेदार नागरिकता के महत्व पर जोर दिया।

इस दौरान विभिन्न समितियों का संचालन करने वाले कार्यकारी बोर्ड सदस्यों को सम्मानित किया गया। इसके बाद विभिन्न समितियों में समसामयिक और ऐतिहासिक विषयों पर गंभीर चर्चा शुरू हुई।

AIPPM में समान नागरिक संहिता, UNGA में इजराइल-ईरान संघर्ष के वैश्विक प्रभाव, UNHRC में MENA क्षेत्र का मानवीय संकट, UNCSW में संघर्ष क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी और WHO में जूनोटिक रोगों की रोकथाम जैसे मुद्दों पर विमर्श हुआ। शाम को सोशल इवनिंग में लाइव बैंड की प्रस्तुति ने माहौल को यादगार बना दिया। सम्मेलन के दूसरे दिन 31 अगस्त को भी समितियों में चर्चा जारी रहेगी। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *