वाराणसी।दिल्ली स्टार बेकरी के भव्य शुभारंभ के साथ काशी की गलियों में स्वाद की एक नई खुशबू घुल गई है। मदनपुरा क्षेत्र में खुली इस नई शाखा को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वर्षों से अपने बेहतरीन स्वाद और गुणवत्ता के लिए पहचान बना चुकी यह बेकरी अब पहली बार बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी पहुंची है।
दिल्ली और आजमगढ़ जैसे शहरों में अपनी अलग पहचान बना चुकी दिल्ली स्टार बेकरी अब काशीवासियों के दिलों तक पहुंचने की तैयारी में है। दुकान खुलते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और जिसने भी यहां के बिस्कुट और बेकरी आइटम का स्वाद चखा, वह तारीफ किए बिना नहीं रह सका।
नई शाखा के अधिष्ठाता मोहम्मद शादाब ने बताया कि काशी में यह उनका पहला ब्रांच है और यहां लोगों से उन्हें भरपूर प्यार मिल रहा है। उन्होंने कहा, “हमारी कोशिश सिर्फ बेकरी बेचने की नहीं, बल्कि लोगों तक ऐसा स्वाद पहुंचाने की है जो उन्हें अपनेपन का एहसास कराए।”
उन्होंने बताया कि दिल्ली स्टार बेकरी का ड्राई फ्रूट टोस्ट लोगों के बीच सबसे अधिक लोकप्रिय है। इसके अलावा कोकोनट बिस्कुट भी ग्राहकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। बेकरी में लगभग 25 से 30 प्रकार के अलग-अलग आइटम तैयार किए जाते हैं, जिनमें स्वाद और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाता है।
मोहम्मद शादाब के अनुसार यहां बनने वाले सभी उत्पाद करीब 10 घंटे की मेहनत और सावधानी के बाद तैयार होते हैं। यही वजह है कि हर बिस्कुट और हर टोस्ट में ताजगी और अलग स्वाद महसूस होता है। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि जो भी ग्राहक हमारी दुकान से कुछ लेकर जाए, वह सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि यादें भी साथ लेकर जाए।”
ये बेकरी में 160 रुपये किलो से लेकर 400 रुपये किलो तक की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध हैं, ताकि हर वर्ग के लोग अपने पसंदीदा स्वाद का आनंद उठा सकें।
काशी की संस्कृति में स्वाद और मेहमाननवाजी का हमेशा विशेष स्थान रहा है। ऐसे में मदनपुरा में खुली यह नई बेकरी अब सिर्फ एक दुकान नहीं, बल्कि स्वाद प्रेमियों के लिए नया ठिकाना बनती नजर आ रही है। सुबह की चाय के साथ कुरकुरे बिस्कुट हों या शाम की बैठकों में ड्राई फ्रूट टोस्ट की मिठास, दिल्ली स्टार बेकरी अब काशीवासियों की रोजमर्रा की जिंदगी में अपनी खास जगह बनाने लगी है।
