Report – Santosh Pandey

सुल्तानपुर : किशोरों का अवैध असलहे से फायरिंग करते हुए VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। तीन किशोर गांव के बाहरी इलाके में जाकर फायरिंग करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं। फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बताते चलें कि प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरा मामला गोसाईगंज थानाक्षेत्र के मिश्राने उमरी गांव का बताया जा रहा है। जहां गांव के बाहर तीन युवक सुनसान इलाके में अवैध असलहा लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। एक युवक बाकायदा फायरिंग कर रहा है। जहां फायरिंग की आवाज सुनकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

तो वहीं सबसे बड़ा सवाल ये भी है कि किशोरों के पास ये अवैध असलहा आया तो आया कहां से ? बताया जा रहा है कि अवैध असलहे से फायरिंग करने वाले किशोर की पहचान गांव निवासी अभिषेक मिश्रा पुत्र सत्य प्रकाश मिश्रा के रूप में हुई है। ये भी बताया जा रहा है कि पिता भी जरायम की दुनिया में रहा है। हालांकि स्थानीय पुलिस वीडियो की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की बात कह रही है।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *