वाराणसी। सेठ एमआर जैपुरिया स्कूल्स बनारस की पड़ाव शाखा में 8 फरवरी 2026 को कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों के लिए ‘जोश-मेगा स्कॉलरशिप टेस्ट’ का सफल आयोजन किया गया। यह परीक्षा विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानने, प्रोत्साहित करने और उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर अग्रसर करने का विशेष प्रयास साबित हुई।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार परीक्षा के आधार पर विद्यार्थियों को उनकी रैंक एवं योग्यता के अनुसार आकर्षक छात्रवृत्ति प्रदान की गई। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 100 प्रतिशत तक फीस माफी, द्वितीय स्थान पर 90 प्रतिशत, तृतीय स्थान पर 80 प्रतिशत तथा चौथे से दसवें स्थान तक के विद्यार्थियों को 50 प्रतिशत तक शुल्क माफी का प्रावधान रखा गया।

आकर्षक पुरस्कारों में लैपटॉप, स्मार्टफोन, टैबलेट और ब्लूटूथ स्पीकर जैसे उपहार शामिल रहे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट निर्धारित की गई थी। इस दौरान प्रतीक्षारत अभिभावकों के लिए खेलकूद एवं मनोरंजन से जुड़े विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज ने अपने संदेश में कहा कि प्रतिभा किसी परिस्थिति की मोहताज नहीं होती और ‘जोश-मेगा स्कॉलरशिप टेस्ट’ विद्यार्थियों के सपनों को पंख देने का माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को ऐसे स्वर्णिम अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें।

14 फरवरी को हुआ पुरस्कार वितरण

प्रतियोगिता का परिणाम 13 फरवरी 2026 को घोषित किया गया तथा 14 फरवरी को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

  • कक्षा 6 के प्रतीक सिंह को 100% शुल्क माफी के साथ लैपटॉप प्रदान किया गया।
  • कक्षा 5 के रमन सिंह सिसोदिया को 100% शुल्क माफी के साथ स्मार्टफोन दिया गया।
  • कक्षा 6 के अभिनव सिंह एवं कक्षा 5 के मोहम्मद जैद को 90% शुल्क माफी के साथ टैबलेट से सम्मानित किया गया।
  • कक्षा 7 की अग्रिमा झा, कक्षा 8 की सिद्धि मुंद्रा व मौली सिंह को 100% शुल्क माफी के साथ ब्लूटूथ स्पीकर प्रदान किया गया।
  • कक्षा 6 के शौर्य कुमार गोंड, हिमांशु यादव व कक्षा 5 के आदित्य कुमार यादव को 80% शुल्क माफी के साथ ब्लूटूथ स्पीकर से पुरस्कृत किया गया।

इसके अतिरिक्त अन्य विजेताओं को स्कूल यूनिफॉर्म एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विजेताओं के अभिभावकों को भी मंच पर आमंत्रित कर इस उपलब्धि के क्षण को साझा कराया गया।

विद्यालय परिवार ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क करियर काउंसलिंग सेशन आयोजित करने का आश्वासन भी दिया, जिससे वे अपने करियर विकल्पों के संबंध में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्राप्त कर सकें।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष दीपक कुमार बजाज, प्रबंध निदेशक मनोज कुमार बजाज, कार्यकारी निदेशक श्याम सुंदर बजाज, निदेशक गौरांग बजाज, निदेशिका पूजा बजाज, बोर्ड मेंबर आशीष सक्सेना, प्राचार्य विनोद कुमार दास सहित शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *