वाराणसी। चितईपुर पंचकोसी मार्ग स्थित एक लान में शुक्रवार को रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल और भाजपा जिला अध्यक्ष एवं MLC हंसराज विश्वकर्मा ने 37 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। लोकार्पण के समय सैकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पार्षद मौजूद रहे। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के लगभग 10 वार्डों में या विकास कार्य होगा जिसका आज लोकार्पण किया गया है। रोहनिया के विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने कहा कि रोहनिया विधानसभा के लगभग 10 वार्डों में होने वाले 48 स्थान पर कार्य होने से जिसमें से आज 37 कार्यों का शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में हम जनता को यह सौगात देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह में या कार्य प्रारंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि सात से आठ करोड़ का यह विकास कार्य विभिन्न वार्डों में होगा।

जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि रोहनियाँ विधानसभा के सम्मानित विधायक सहित सैकड़ो की संख्या में आज यहां पर भाजपा कार्यकर्ता मौजूद है उनकी मौजूदगी में आज लोकार्पण का कार्यक्रम हुआ। उन्होंने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का स्वागत किया।

रोहनिया विधायक का माल्यार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि जो पूरे बनारस में रोहनिया विधानसभा को मॉडल के रूप में स्थापित करने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। उन्होंने कहा कि हम दोनों लोग मिलकर अच्छा कार्य करने का बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि अभी आगे बहुत से विकास कार्य करने हैं। जिसके लिए हम दोनों लोग लगे हुए हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से सुसुवाही के पार्षद गुड्डू पटेल. सीर गोवर्धनपुर के पार्षद प्रतिनिधि श्री राम सिंह उर्फ कल्लू पहलवान, अभय सिंह, राजेन्द्र पटेल, अमित सिंह पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *