Varanasi News: नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने मंगलवार को सिगरा स्थित शहीद उद्यान का औचक निरीक्षण किया गया। नगर आयुक्त द्वारा उद्यान में तैनात मालियों की उपस्थिति जाॅची गयी।

नगर आयुक्त द्वारा उद्यान का भ्रमण किया गया, तथा मालियों के द्वारा उद्यान में किये जा रहे कार्यो का निरीक्षण किया गया। पेड़ों एवं डालियों की छटाई हेतु उपलब्ध मशीनों के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी, तथा आवश्यकतानुसार आधुनिक मशीनों को लिये जाने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये।

नगर आयुक्त के द्वारा उद्यान में पार्क से सम्बन्धित उपकरणों को रखे जाने हेतु स्टोर रूम बनाये जाने हेतु मुख्य अभियन्ता को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चन्द्र, उद्यान अधीक्षक कृपा शेकर पाण्डेय इत्यादि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *