वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के समीप मंगलवार की रात 9 बजे गाजीपुर से भदोही जा रही देशी शराब के पाउच से भरी ट्रक में बहादुरपुर बनकट बाइपास हाइवे पर अचानक आग लग गई।आग लगते ही चालक ,परिचालक ट्रक से कूद कर भाग निकले। बताया गया है कि ट्रक में देशी शराब का पाउच लेकर जा रहा था कि अचानक आग लग गई।

आग लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पुलिस भी पहुंची।फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई है।तब तक सारी शराब जल कर राख हो गई।धू धू कर पूरी ट्रक भी जल गई। घंटों बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मोर्चा संभाला और घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सकता है।

वही ट्रक ड्राइवर ने बताया कि हम लोग चौबेपुर हाईवे पर चाय पीने के लिए रुके थे तभी पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे आग लग गई। लेकिन वही वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किसी गाड़ी ने टक्कर नहीं मारा गाड़ी अपने आप ही धू धू कर जलने लगी।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *