वाराणसी : मोदी इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर समीर मोदी गुरुवार को वाराणसी दौरे पर पहुँचे। इस अवसर पर बरेका सिनेमा हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने स्वतंत्रता के सही मायने विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा, 1947 में हमने राजनीतिक स्वतंत्रता पाई थी, लेकिन अब असली स्वतंत्रता तब पूरी होगी जब हर भारतीय आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होगा। आर्थिक आज़ादी हमारी दूसरी आज़ादी की जंग है।

इस अवसर पर समीर मोदी ने विंध्यवासिनी पाण्डेय और उनकी टीम से मुलाकात की। उन्होंने कहा, विंध्यवासिनी पाण्डेय और उनकी टीम आर्थिक स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानी हैं। इनकी निष्ठा और नेतृत्व ही इस क्रांति को घर-घर तक पहुंचाएगा।

विंध्यवासिनी पाण्डेय ने कहा कि, समीर मोदी का विज़न केवल एक विचार नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों के जीवन को बदलने का संकल्प है। वाराणसी से उठी यह मशाल अब पूरे देश को रोशन करेगी।

समीर मोदी के आगमन पर एक विशाल तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। यह यात्रा वाराणसी के प्रमुख बाईपास मार्गों से होते हुए निकली गई। इस यात्रा में सैकड़ों लोगों ने तिरंगा लहराते हुए “आर्थिक आज़ादी – भारत की नई पहचान” के नारों से वातावरण को देशभक्ति और आत्मनिर्भरता के संदेश से भर दिया।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *