प्रयागराज: संगम नगरी प्रयागराज के करछना इलाके में बुधवार शाम एक दर्दनाक रेल हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वही, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, कालका एक्सप्रेस पटरी से गुजर रही थी, तभी चालक को ट्रैक पर एक शव दिखाई दिया। इसके बाद ट्रेन को रोक दिया गया। इसी दौरान ट्रेन में सवार कुछ यात्री जिज्ञासावश नीचे उतर गए। तभी दूसरी ओर से आ रही एक अन्य ट्रेन ने चार यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही Government Railway Police (GRP), Railway Protection Force (RPF) और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

डीसीपी यमुना नगर विवेक चंद्र ने बताया कि हादसे में कुल पांच लोगों की मौत हुई है। इनमें से तीन की पहचान हो चुकी है, जबकि दो शवों की शिनाख्त अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह एक हादसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि जहां यह घटना हुई, वह सुनसान इलाका है। पहले ट्रैक पर एक शव मिलने से कालका एक्सप्रेस रुकी और उसी दौरान कुछ यात्री नीचे उतर गए, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया। घटना के बाद इस ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन कुछ समय के लिए पूरी तरह बाधित रहा।

रेलवे और पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि मामले के हर एंगल से जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *