Varanasi News: काशी हिंदू विश्वविद्यालय में विद्यार्थी समूह द्वारा महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर महाराणा महोत्सव का आयोजन किया जाना है, जिसका पोस्टर विमोचन विश्वविद्यालय स्थित विश्वनाथ मंदिर पर संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन महाराणा प्रताप की जयंती के निमित्त 9 मई को होना है जिसमें मुख्य अतिथि राजस्थान के छात्र नेता व विधायक रवीन्द्र सिंह भाटी रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित स्वतंत्रता भवन सभागार में होना है जहां 2000 की संख्या में छात्रों के होने की उम्मीद है।

आयोजनकर्ता सत्यनारायण रघुवंशी ने बताया कि महाराणा प्रताप के इतिहास के चर्चा के साथ साथ अन्य लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति उक्त कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। पूर्वांचल के जिलों से लोक कलाकारों के साथ महाराणा के इतिहास को छात्रों के बीच मंचन के माध्यम से लाने का भी प्रयास किया जाएगा । पोस्टर विमोचन में मुख्य रूप से सत्यनारायण रघुवंशी,सौरभ राय , साक्षी सिंह, अनिका, मिक्कू, शिवम, सन्नी, रुद्र, कृष्णा, आशीष, अनुज, प्रकाश आदि छात्र उपस्थित रहे।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *