वाराणसी।जादूगर सम्राट शहंशाह का जादुई करतब अब आप बनारस में देख सकेंगे। सिगरा स्थित नटराज सिनेमा परिसर में प्रतिदिन जादू का तीन शो आयोजित किया जाएगा। दो घंटे का यह शो दोपहर एक बजे, शाम चार बजे तथा सात बजे से शुरू होगा।

इस दौरान देशभक्ति, भारत माता, जिंदा इंसान को तोप से उड़ाना, डायानशोर, स्टेच्यू आफ लिबर्टी सहित अनेकों जादुई करतब देखने को मिलेगा। शुभारंभ 15 दिसंबर को शाम सात बजे महापौर अशोक कुमार तिवारी करेंगे। यह जानकारी नटराज सिनेमा परिसर में बुधवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में जादूगर लवकुश मिश्रा, जादूगर नरेश सम्राट व जादूगर एपी सम्राट ने संयुक्त रूप से दी।

उन्होंने बताया कि गत दस वर्षों में नेपाल दुबई विभिन्न राज्यों में करीब पांच हजार से अधिक शो कर चुके है। हमारे साथ टोटल बनारस में 30 कलाकार आए हुए हैं। एक शो में 600 लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई है। 5 साल तक के बच्चों को निःशुल्क,5 से 12 के बच्चों का हाफ टिकट लगेगा।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *