वाराणसी। शिक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी Physics Wallah (PW) के छात्रों ने CBSE कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं। इस वर्ष कई छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल कर देशभर में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

टॉप प्रदर्शन करने वाले छात्रों में पंजाब के फाजिल्का से वैभव अरोड़ा, गुजरात के अहमदाबाद से अमोलिक पंडिता और ओडिशा के भुवनेश्वर से आयुष्मान मोहापात्रा शामिल हैं, जिन्होंने परफेक्ट स्कोर हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

इसी क्रम में, PW के टेक-सक्षम ऑफलाइन केंद्र ‘PW विद्यापीठ’ द्वारा वाराणसी में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के उन छात्रों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने CBSE कक्षा 10 परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए। प्रमुख रूप से शाल्वी दुबे (98.60%), आर्यन अनिल (98.20%) और अक्षय प्रताप सिंह (97.60%) को सम्मानित किया गया।

अपने अनुभव साझा करते हुए वैभव अरोड़ा ने सफलता का श्रेय निरंतर तैयारी, नियमित अभ्यास और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। वहीं अमोलिक पंडिता ने नियमित पुनरावृत्ति और सैंपल पेपर हल करने को अहम बताया। आयुष्मान मोहापात्रा ने अनुशासन और संरचित अध्ययन योजना को अपनी सफलता का मुख्य आधार बताया।

इस उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए PW के संस्थापक एवं सीईओ Alakh Pandey ने कहा कि कंपनी सभी छात्रों की मेहनत और समर्पण पर गर्व करती है। उन्होंने विशेष रूप से उन छात्रों को बधाई दी, जिन्होंने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए।

गौरतलब है कि इस वर्ष CBSE कक्षा 10 की परीक्षा में 25 लाख से अधिक छात्रों ने भाग लिया। परिणामों ने एक बार फिर यह साबित किया है कि ऑनलाइन और हाइब्रिड लर्निंग का बढ़ता प्रभाव छात्रों की शैक्षणिक सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *