सेंटर फॉर सनातन रिसर्च हाल में हुई बैठक, नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का किया गया गठन

वाराणसी। केन्द्रीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर रविवार, 20 सितंबर 2026 को सेंटर फॉर सनातन रिसर्च हाल, मालवीय बाग, सोनिया, सिगरा में बैठक आयोजित की गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित बैठक में काशी के प्रतिष्ठित ब्राह्मणों की उपस्थिति रही। चुनाव अधिकारी डॉ. सूर कांत झा की देखरेख में महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न कराया गया।

बैठक के दौरान सर्वप्रथम पंडित शीतला प्रसाद पाण्डेय के नाम का प्रस्ताव राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए किया गया। उपस्थित सदस्यों ने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित किया। इसके बाद नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शीतला प्रसाद पाण्डेय की सहायता से महासभा के अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव किया गया।

चुनाव में पंडित गंगा सहाय पाण्डेय को राष्ट्रीय प्रवक्ता, पंडित श्रीकांत पाण्डेय को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा पंडित बच्चा शुक्ल और पंडित रघुनाथ उपाध्याय को उपाध्यक्ष बनाया गया। वहीं पंडित अनुराग पाण्डेय को राष्ट्रीय अध्यक्ष युवामंच एवं फ्रंटल संगठन प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।

इसी क्रम में डॉ. अंजनी कुमार मिश्र को राष्ट्रीय महामंत्री, पंडित राजेश मिश्र को आय-व्यय निरीक्षक और शांति भूषण मिश्र कोषाध्यक्ष चुने गए। पंडित कैलाश नाथ मिश्र को राष्ट्रीय मंत्री, जबकि जीत नारायण मिश्र को संयुक्त मंत्री बनाया गया।

महासभा की नई कार्यकारिणी में पंडित अच्युता नन्द तिवारी, पंडित रमाकांत त्रिपाठी और सतीश दीक्षित को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। वहीं डॉ. आशुतोष कुमार चतुर्वेदी को राष्ट्रीय मंत्री और श्रीमती सरस्वती पाठक को मंत्री बनाया गया। इसके अलावा पंडित दिलीप कुमार पाण्डेय, पंडित राहुल कुमार पाण्डेय, पंडित ओमकार नाथ तिवारी, पंडित लवकुश त्रिपाठी और पंडित नीलाभ त्रिपाठी को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।

फ्रंटल मंचों की भी घोषणा

बैठक के दौरान महासभा से जुड़े विभिन्न फ्रंटल मंचों की भी घोषणा की गई। इसमें पंडित अरविन्द त्रिपाठी को राष्ट्रीय अध्यक्ष, विवाह संयोजन समिति की जिम्मेदारी दी गई। श्रीमती अमिता मिश्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष, महिला मंच बनाया गया। पंडित दशरथ लाल तिवारी और पंडित आनंद कुमार दूबे को प्रदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई।

वहीं पंडित अभिषेक पाण्डेय को जिला अध्यक्ष, अधिवक्ता मंच और पंडित आशुतोष उपाध्याय को प्रदेश अध्यक्ष, मीडिया मंच बनाया गया। पंडित संतोष तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष, विधि प्रकोष्ठ तथा पंडित कान्हा पाण्डेय को जिला अध्यक्ष, वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी और विभिन्न फ्रंटल मंचों के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा के साथ चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव अधिकारी डॉ. सूर कांत झा की देखरेख में 20 सितंबर 2026 को राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई। नई कार्यकारिणी में राष्ट्रीय पदाधिकारियों के साथ युवामंच, महिला मंच, मीडिया मंच, विधि प्रकोष्ठ, विवाह संयोजन समिति और अन्य संगठनों की जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *