रिपोर्ट – पवन आजाद
वाराणसी। उत्तर प्रदेश सरकार में लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग विभाग के मंत्री बनाए जाने पर माननीय हंसराज विश्वकर्मा को लगातार शुभकामनाएं दी जा रही हैं। इसी क्रम में बलिया छात्र संघ के नेता चंदन विश्वकर्मा ने वाराणसी स्थित उनके आवास पर पहुंचकर मुलाकात की तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर चंदन विश्वकर्मा ने कहा कि हंसराज विश्वकर्मा के मंत्री बनने से प्रदेश में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को नई दिशा मिलेगी तथा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने मंत्री के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना भी की।
मुलाकात के दौरान समर्थकों एवं शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
