वाराणसी: भीषण गर्मी को देखते हुए बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए मिर्जामुराद विद्युत वितरण उपखंड आराजी लाइन अंतर्गत बरकी, दिनदसपुर, लालपुर व ठठरा उपकेंद्रों के कार्मिकों की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने की।

उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम में किसी भी स्थिति में बिजली आपूर्ति बाधित न होने पाए। साथ ही सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन करने और 1912 पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

बैठक में अनबैलेंस ट्रांसफार्मरों को संतुलित करने, स्मार्ट मीटर में नेगेटिव बैलेंस की समस्याओं का समाधान करने तथा बकाया उपभोक्ताओं से डोर-टू-डोर संपर्क कर बिजली बिल जमा कराने के निर्देश दिए गए। उपभोक्ताओं को UPPCL स्मार्ट ऐप के उपयोग के प्रति जागरूक करने की भी बात कही गई।

इस दौरान लाइनमैन व अन्य कर्मचारियों को सेफ्टी उपकरणों के अनिवार्य उपयोग, शटडाउन लेकर सुरक्षित तरीके से कार्य करने का प्रशिक्षण दिया गया और सभी को सुरक्षा के प्रति शपथ भी दिलाई गई। बैठक में अवर अभियंता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *