वाराणसी: माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) के हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मार ली है। प्रदेश स्तर पर ही नहीं, वाराणसी में भी प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। रिजल्ट जारी होते ही छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर दौड़ गई और स्कूलों में मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया।
वाराणसी के महामना मदन मोहन इण्टर कालेज का शत – प्रतिशत परिणाम रहा। हाई स्कूल में 193, इंटरमीडिएट में 213 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें सभी सफल रहे। परीक्षा परिणाम को लेकर छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला।
हाई स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा बबली कुशवाहा ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर वह काफी चिंतित थीं, लेकिन शिक्षकों के मार्गदर्शन और अपनी मेहनत के बल पर यह सफलता हासिल कर सकीं। उन्होंने कहा कि आगे साइंस से पढ़ाई कर आईएएस बनने का लक्ष्य है।

वहीं, छात्रा संजना पटेल ने भी हाई स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों को देते हुए कहा कि आगे वह बायोलॉजी से इंटरमीडिएट की पढ़ाई करेंगी।
रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्राएं कॉलेज पहुंचीं, जहां प्रधानाचार्य संजय राय प्रियदर्शी ने अपने हाथों से मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संजय राय प्रियदर्शी ने यूपी बोर्ड में पास सभी छात्राओं को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है. उन्होंने आगे कहा कि हमारे यहां शत प्रतिशत रिजल्ट आया है. 80 प्रतिशत से ज्यादा छात्राओं ने मार्क्स पाए हैं. छात्रों की मेहनत और शिक्षकों के प्रयास से ही यह सफलता संभव हो पाई है.यही छात्र आगे चलकर देश का नाम रोशन
हाईस्कूल टॉप 3 सूची
1) संजना यादव 89.40%
2)शालिनी कुमारी 87.53%
3) स्तुति उपाध्याय 86.68%
इंटरमीडिएट टॉप 3 सूची
1)जोगिंदर प्रसाद 89.56%
2)राज साहनी 87.53
3) अनमोल मौर्या 86.76%
