गाजीपुर। सैदपुर स्थित प्रतिष्ठित मीठा पानी रेस्टोरेंट में विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी अमन प्रताप सिंह उर्फ नन्हे सिंह के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समाजसेवी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने केक काटकर विशाल सिंह चंचल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। इस अवसर पर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे आयोजन स्थल पर जश्न का माहौल बना रहा।

उपस्थित लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। समाजसेवी अमन प्रताप सिंह ने कहा कि विशाल सिंह चंचल के प्रयासों से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं जिले में प्रभावी रूप से लागू हो रही हैं, जिससे आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।

इस मौके पर भाजपा नेता शैलू सिंह, पवन सिंह, दिलीप सोनकर, अभिषेक सिंह, अमित सिंह, चंदन कुमार मौर्य, सुधीर पाटील, बिरजू सोनकर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *