वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) चिकित्सक और पद्मश्री डॉ. टी.के. लहरी के स्वास्थ्य में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। पिछले दिनों अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है।

डॉ. लहरी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना को लेकर काशी के महापौर अशोक तिवारी उनसे मिलने बीएचयू अस्पताल पहुंचे। महापौर ने डॉक्टर के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके कुशलक्षेम की कामना की। इस दौरान उन्होंने कहा कि डॉ. टी. के. लहरी न केवल वाराणसी बल्कि पूरे देश के लिए गर्व हैं, जिन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया है।

गौरतलब है कि डॉ. टी. के. लहरी को चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाओं के लिए भारत सरकार द्वारा पद्मश्री सम्मान से नवाजा जा चुका है। वे अपने सरल स्वभाव, मानवीय दृष्टिकोण और नि:स्वार्थ सेवा के लिए मरीजों के बीच अत्यंत लोकप्रिय हैं। लोग उन्हें श्रद्धा के साथ “भगवान का रूप” तक मानते हैं।

विशेष बात यह है कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी डॉ. लहरी वर्षों से सर सुन्दर लाल चिकित्सालय में नि:शुल्क सेवाएं दे रहे हैं। गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए उनका यह योगदान समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने को लेकर शहर भर में शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं का सिलसिला जारी है।।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *