रिपोर्ट – पवन आजाद 

वाराणसी। पुलिस आयुक्त द्वारा अपराधों की रोकथाम, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत थाना लंका पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त काशी जोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक थाना लंका के निर्देशन में दिनांक 14 जनवरी को सघन चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

थाना लंका पुलिस टीम ने जजेज गेस्ट हाउस, सामने घाट के पास से रात 22:05 बजे अभियुक्त को धर दबोचा। अभियुक्त के पास से एक अदद अवैध पिस्टल 0.32 बोर मय मैगजीन तथा एक अन्य मैगजीन बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

नाम: माखन यादव

पिता का नाम: स्व. रामअवतार यादव

निवासी: ग्राम कटया, थाना सादात, जिला गाजीपुर

उम्र: लगभग 21 वर्ष

पूछताछ में खुलासा

अभियुक्त ने बताया कि वह पिस्टल लोगों को डराने-धमकाने तथा शौक के लिए अपने पास रखता था। उसने अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसा न करने की बात कही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

निरीक्षक राजकुमार – प्रभारी निरीक्षक, थाना लंका

उ0नि0 अभिषेक कुमार सिंह – चौकी प्रभारी नगवा

उ0नि0 शैलेश शर्मा

उ0नि0 स्वप्निल सिंह

उ0नि0 दयाशंकर

कांस्टेबल अमित शुक्ला

कांस्टेबल सूरज सिंह

कांस्टेबल कृष्णकांत पाण्डेय

कांस्टेबल पवन कुमार

कांस्टेबल सतीश कुमार

कांस्टेबल केतन कुमार

कांस्टेबल प्रशांत तिवारी (सर्विलांस सेल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *