वाराणसी : श्री देव दीपावली आरती महासमिति एवं पर्यटन विभाग की वाराणसी के मंडलायुक्त सभागार में गुरुवार को बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली को सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण तथा काशी की गरिमा के अनुरूप मनाने एवं इस वर्ष की देव दीपावली ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित करने का निर्णय हुआ।
समारोह की बैठक को संबोधित करते हुए मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने कहा कि इस वर्ष की देव दीपावली को अन्य वर्षों की तुलना में श्रेष्ठता के साथ मनाएं तथा काशी की गरिमा के अनुरूप इसे सम्पन्न करें।

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि देव दीपावली के दिन एक साथ सभी घाटों एवं स्थानों पर दीप जलाएं तथा सफाई के साथ साथ प्रत्येक समस्या के समाधान में सहयोग करें।

बैठक में अध्यक्ष आचार्य वागीश दत्त मिश्र ने कहा कि इस वर्ष बूंदी परकोटा घाट पर देव दीपावली भगवान बुद्ध को समर्पित होगी। सभी लोग सौहार्द और सुरक्षा के साथ देव दीपावली मनाएं। इस वर्ष की देव दीपावली ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित होगी। आचार्य मिश्र ने घाटों की सीढ़ियों पर विद्युत झालर नहीं लगाने की अपील किया। किसी भी प्रकार के जातीय, राजनीतिक एवं असमाजिक नारों का उल्लेख नहीं करें। अग्रेत्तर आचार्य मिश्र ने प्रशासन से अनुरोध किया कि विगत वर्षों से जो लोग एवं संस्थाएं देव दीपावली मना रहे हैं तथा आरती कर रहे हैं उन्हें ही इस वर्ष देव दीपावली एवं आरती करने की अनुमति होगी।

किसी नए व्यक्ति को नई शुरुआत की छूट नहीं होगी। आचार्य वागीश दत्त मिश्र ने कहा कि जाति पंथ अनेक हम सनातनी एक की भावना को केंद्र में रखकर विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली मनाएं। बैठक का संचालन पण्डित गंगाधर उपाध्याय ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर ओम प्रकाश सिंह ने किया। बैठक में सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, पर्यटन अधिकारी नितिन द्विवेदी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *