वाराणसी के सिगरा पुलिस ने शनिवार को लहरतारा रेलवे क्रॉसिंग के पास मुठभेड़ के दौरान लूट व स्नैचिंग के वांछित आरोपी रोनू (23), निवासी खरबूजा शहीद, नदेसर थाना कैंट को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से सोने का लाकेट, अवैध तमंचा, एक जिंदा और एक खोखा कारतूस बरामद हुए।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि 19 अगस्त को रोडवेज से दुर्गाकुंड जा रही महिला से झपट्टा मारकर लाकेट छीन कर फरार हो गया था। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी को घेर लिया।

आरोपी बदमाश ने फायरिंग कर भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की ज।वाबी कार्रवाई में घायल होकर पकड़ा गया। जिसके खिलाफ लूट व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हैं। घटना का खुलासा डीसीपी क्राइम सरवणन टी ने किया

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *