Varanasi News: नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के द्वारा मंगलवार को कार्यालय में नगर निगम के सभी अधिकारियों के साथ महाकुम्भ की तैयारियों की समीक्षा की गयी। समीक्षा में नगर आयुक्त के द्वारा सभी अपर नगर आयुक्तों को निर्देशित किया गया है कि उनके द्वारा आगामी दिनों में कार्यालय में न बैठकर अपने निर्धारित जोनो में दिन रात क्षेत्र में चक्रमण करते रहेगें, तथा सौपें गये कार्यो का शत प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करायेगें तथा सभी विभागों के अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करेगें।

नगर आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि घाट क्षेत्र के लहुराबीर से मैदागिन होते हुये गोदौलिया दशाश्वमेध मार्ग क्षेत्रों में पड़ने वाले सभी सार्वजनिक शौचालयों एवं मुत्रालयों के आस-पास के क्षेत्रों में साइनेज बोर्ड लगाये जाने के निर्देश दिया गया, साथ ही सभी सार्वजनिक शौचालयों एवं मुत्रालयों की लगातार सफाई हेतु पानी के टैंकर एवं जेटिंग मशीन की पर्याप्त उपलब्धता एवं सफाई कराने के निर्देश दिये गये। नगर में बढ़ते भीड़ को देखते हुये नगर निगम वाराणसी द्वारा तीस विद्यालयों में अस्थायी शेल्टर होम बनाये गये है, जहॉ सभी सुविधाओं के साथ निःशुल्क रूकने की व्यवस्था की गयी है।

नगर निगम द्वारा बीती रात टाउनहाल के गॉधी भवन में भी अस्थायी शेल्टर होम स्थापित किया गया है। सार्वजनिक शौचालयों एवं मुत्रालयों की नियमित सफाई हेतु मैदागिन, जलकल परिसर भेलूपुर एवं बेनियाबाग में पानी के टैंकर एवं जेटिंग मशीन की पर्याप्त उपलब्धता की जायेगी, जहॉ से आवश्यकता पड़ने पर तत्काल स्थल पर उपलब्ध कराया जा सके। नगर आयुक्त द्वारा तीन चौराहों पर नक्शा के साथ सार्वजनिक शौचालयों एवं मुत्रालयों एवं शेल्टर होम का होर्डिग लगाये जाने के निर्देश दिये गये।

नगर आयुक्त ने महाप्रबन्धक जलकल को निर्देशित किया गया कि नगर के बाहरी क्षेत्र में स्थापित वाहन स्टैंडो पर पर मोबाइल टायलेट एवं पानी के टैंकर स्थापित किये जायें। पॉच घाटों पर बायोरियेक्टर उपकरण स्थापित किये जा रहे है, जहॉ पर मुत्रालय की व्यवस्था की गयी है। नगर आयुक्त द्वारा आम श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुये कंपनी बाग में लाकर लगाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। नगर आयुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राथमिकता के आधार पर सभी कार्य आज रात तक पूर्ण करें।

बैठक में अपर नगर आयुक्त राजीव कुमार राय, सविता यादव, विनोद कुमार गुप्ता, संयुक्त नगर आयुक्त कृष्ण चन्द्र, जितेन्द्र कुमार आनंद, सहायक नगर आयुक्त मनोज कुमार तिवारी एवं अनिल यादव, समस्त जोनल अधिकारी, जोनल स्वच्छता अधिकारी, महाप्रबन्धक जलकल अनूप सिंह, सचिव, जलकल ओपी सिंह, पीआरओ संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *