वाराणसी। लंका थाना अंतर्गत डाफी स्थित अशोक पुरम कॉलोनी में (पटैत विला) बंद घर में घुसे चोरों ने डेढ़ लाख रुपए नगद और 60 लाख के करीब का जेवरात उठा ले गए। घर में चोरी होने की जानकारी गुरुवार की रात 1:30 बजे परिजनों को घर वापस लौटने के बाद हुई। घर के बाउंड्री वॉल कूद कर भीतर घुसे चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और भीतर तीन कमरों का ताला तोड़कर पूरे घर को खंगाल डाला। चोरी की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक लंका शिवाकांत मिश्रा मौके पर पहुंचे। उनके साथ ही फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची थी और छानबीन कर वापस लौट गई।

झारखंड के पलामू जिले के नगर उटारी गढ़वा के रहने वाले हृदय देव, अविनाश देव, विभूति देव तीन भाई मां मधु लता देव एक छोटी बहन के साथ अशोक पुरम कॉलोनी में मकान बनवा कर रखते हैं। हृदय देव आइसीआइसीआइ बैंक में नौकरी करते थे लेकिन बीते कुछ दिन पहले नौकरी छोड़ दिया। अपनी बहन की शादी के सिलसिले में पूरे परिवार के साथ अपने मूल गांव 20 मार्च को गए थे। इस दौरान उनके घर को बंद देख चोर घुस गए। हृदय देव का परिवार नगर उटारी राज परिवार से तालुकात रखते हैं।

हृदय देव ने बताया कि चोरों ने उनके तीनों भाइयों की पत्नी और मां का पूरा ज्वेलर्स उठा ले गए। उन्होंने बताया कि हमारी छोटी बहन का शादी जुलाई में होने वाला है। शादी की तैयारी को लेकर बहन को भी गहने बनवाए गए थे। उसे भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया है। अभी 2 माह पहले छोटे भाई हृदय प्रताप देव का भी शादी हुआ है जिनकी पत्नी का गहने भी रूम में पड़ा हुआ था, इसके साथ ही माता का धरोहर के रूप में जो गहने भी उठा ले गए। पुलिस ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *