वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 17-18 दिसम्बर को वाराणसी आगमन के दृष्टिगत नगर निगम, वाराणसी के द्वारा नियमित रूप से प्रातः 7 बजे से 9 बजे तक शहर में महासफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महापौर अशोक तिवारी के द्वारा गोदौलिया से जंगमबाड़ी तक महासफाई अभियान में सम्मिलित होकर सफाई की गयी। विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा ने कंदवा, पंचकोशी मार्ग पर सफाई कर इस स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी दी गयी।

भारतीय जनता पार्टी के रामनगर मंडल के अध्यक्ष ने सफाई की। नगर निगम की ओर से अपर नगर आयुक्त दुष्यन्त कुमार मौर्य ने सारनाथ क्षेत्र में, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा0 एनपी सिंह ने गोदौलिया क्षेत्र में तथा सहायक नगर आयुक्त अमित शुक्ला ने सिगरा वार्ड में महासफाई अभियान में सम्मिलित होकर सफाई की गयी। उक्त के अतिरिक्त वाराणसी नगर के सभी सौ वार्डो में क्षेत्रीय पार्षदगणो के नेतृत्व में सभी अभियान चलाया गया। आज हुई सफाई में लगभग 85 टन कूड़े का निस्तारण कराया गया।

महापौर अशोक तिवारी ने नगर के आम नागरिकों से अपील की गयी है कि अच्छी सफाई व्यवस्था बनाये रखने में हर व्यक्ति का सहयोग आवश्यक है। सभी नागरिकों को अपने शहर को सुन्दर बनाये रखने हेतु अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिये तथा वाराणसी को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने हेतु नगर निगम, वाराणसी का सहयोग करें।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *