वाराणसी : रोहनिया थाना क्षेत्र के मोहनसराय स्थित ब्राह्मण बस्ती में बुधवार को दोपहर में छुट्टा सांड के हमले से कृष्ण देव उर्फ हीरा मिश्रा नामक 103 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश मिश्रा सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य के पिता कृष्ण देव उर्फ हीरा मिश्रा अपने मकान के सामने खड़े थे कि अचानक पीछे से घुमंतू सांड आकर उठाकर पटक दिया।

और पटकने के बाद भी हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसके दौरान आसपास के लोगों ने हमलावर सांड को मार कर भगाया। हमले से गंभीर रूप से घायल हीरालाल मिश्र को उठाकर परिवार वालों ने हेरिटेज हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले गए जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाकर गांव में शोक की लहर छा गई तथा परिवार वालों का रो रो का बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान मनोज कुमार वर्मा सहित क्षेत्र के सभ्रांत लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *