वाराणसी।मंडुवाडीह पुलिस ने रविवार की सुबह तस्करी के लिए बिहार ले जाई जा रही लाखो रुपये मूल्य की शराब को वाहन सहित एक को गिरफ्तार कर लिया। मंडुवाडीह थाना प्रभारी बिमल कुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर बरेका गेट के पास एक कार में लदा 383 बोतल अंग्रेजी शराब पुलिस ने पकड़ा। उन्होंने बताया कि कुछ लोग शराब तस्करी कर बिहार ले जाकर ऊंचे दामों में बेचते हैं।

इस मामले पर मंडुवाडीह की क्राइम पुलिस टीम लगी हुई थी। तभी रविवार की सुबह मुखबिर से सूचना मिली एक व्यक्ति क्रेटा कार में शराब लादकर बरेका गेट के पास से गुजरने वाला है। पुलिस टीम के साथ घेराबंदी की और कुछ ही देर बाद क्रीम कलर की क्रेटा आते देखा।

उसे रुकने का इशारा किया तो चालक ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम की घेरेबंदी की चलते वह भाग नहीं सका। कार की तलाशी में रॉयल स्टैग वह ब्लेंडर प्राइड ब्रांड के 383 बोतल बरामद किए गए।जिसकी अनुमानित कीमत बाजार में 3 लाख 25 हजार रुपए बताई जा रही । कार चला रहे अमित कुमार 27 वर्ष पुत्र प्रदीप माइकल निवासी कुर्जी बालू थाना दीघा जिला पटना(बिहार) ने बताया की यह शराब मुझे एक व्यक्ति ने पटना ले जाने के लिए दिया था। पुलिस ने 205 लीटर ब्लेंडर प्राइड व रॉयल स्टैग की शराब को जब्त कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी है।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *