वाराणसी : इंडिया स्मार्ट सिटीज़ कांक्लेव इंदौर में राष्ट्रपति द्वारा वाराणसी स्मार्ट सिटी को सम्मानित किया गया है। शहरी एवं आवासन कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इंदौर, मध्य प्रदेश में आयोजित इंडिया स्मार्ट सिटीज़ कांक्लेव 2023 में इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कंटेस्ट के पुरस्कार वितरण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया गया।

इंडिया स्मार्ट सिटी अवार्ड कंटेस्ट में वाराणसी स्मार्ट सिटी को नार्थ जोन (10 लाख से अधिक आबादी में) में बेस्ट सिटी के अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मान मुख्य कार्यकारी अधिकारी, वाराणसी स्मार्ट सिटी शिपू गिरि द्वारा ग्रहण किया गया।

इस पुरस्कार के लिये स्मार्ट सिटी मिशन अन्तर्गत वाराणसी को परियोजनाओं के ससमय क्रियांवन, वित्तीय सतता, सक्सेज़ स्टोरी, परियोजनाओं की उपयोगिता, कुशल जनसभागिता एवं फ़ीडबैक प्रणाली के आधार पर चयनित किया गया है।

मुख्य महाप्रबंधक, वाराणसी स्मार्ट सिटी डॉ० डी वासुदेवन ने इस पुरस्कार को समस्त काशीवासियों का सम्मान बताते हुए कहा कि वाराणसी का अलौकिक एवं आध्यात्मिक रूप के साथ यह आधुनिक संगम काशी के विकास को उदीयमान कर रहा है।

इस उपलब्धि पर मंडलायुक्त अध्यक्ष, वाराणसी स्मार्ट सिटी कौशल राज शर्मा ने हर्ष व्यक्त किया तथा समस्त काशीवासियों को शुभकामना देते हुए यह कहा गया की यह हम सब के लिए गर्व का विषय है, भविष्य में भी वाराणसी स्मार्ट सिटी अन्तर्गत शहर के चहुमुखी विकास हेतु तत्पर रहेगी।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *