वाराणसी । भारतीय मजदूर संघ के 69वें स्थापना बरेका के कर्मचारी क्लब में मनाया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्वलन कर भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण, भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्र एवं देव अभियंता विश्वकर्मा जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डी.एल.डब्ल्यू. मजदूर संघ के अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद ने की। भारतीय मजदूर संघ के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विशेश्वर राय ने मजदूर संघ के स्थापना दिवस पर अपने वक्तव्य में कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर कार्य करता है।

भारतीय रेलवे मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री राधा वल्लभ त्रिपाठी ने कहा की भारतीय मजदूर संघ मानवता के हित में कार्य करता है और राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाने की दिशा में अपना संपूर्ण योगदान देता है। भारतीय मजदूर संघ असंगठित क्षेत्रों में जो शोषित पीड़ित और वंचित कर्मचारी हैं, उनके उत्थान के लिए कार्य करता है एवं संगठित क्षेत्र में बहुत ही मजबूती से कार्य कर रहा है, जिसका परिणाम है कि देश के मजदूर भारतीय मजदूर संघ पर पूरी तरह से विश्वास कर रहे हैं।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी ने कहा कि इस देश में साम्यवाद का जो वर्चस्व था उससे देश को बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है, जिसके कारण दत्तोपंत ठेंगड़ी जी ने इस संगठन की नींव रखी और राष्ट्रहित को ध्यान में रखते हुए कार्य किया। जिसका परिणाम है कि आज भारतीय मजदूर संघ की सदस्य संख्या एक करोड़ 64 लाख है।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *