वाराणसी : अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार के नेतृत्व में जोनल अधिकारी वरुणा पार जोन प्रमिता सिंह तथा जोनल अधिकारी दशाश्वमेघ जोन संजय कुमार के उपस्थिति में अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव और उनकी टीम के साथ के साथ यातायात पुलिस उप निरीक्षक देवानंद बरनवाल, पुलिस उप निरीक्षक वसंत कुमार तथा पुलिस QRT के सहयोग से चौकाघाट से आंध्रा पुल होते हुए रोडवेज बस स्टैंड, कैंट रेल्वे स्टेशन, नेहरु मार्केट होते हुए लहरतारा पुल तक सघन अतिक्रमण अभियान चलाया गया।

पूरे मार्ग में सड़क और पटरी पर अवैध रूप से मार्ग अवरुद्ध कर वेंडिंग कर रहे वेंडरों को हटवा कर नजदीकी वेंडिंग जोन में व्यवस्थित किया गया l

पूरे मार्ग में घोषणा कर सभी दुकानदारों का अतिक्रमित सामान सड़क और पटरी से हटवा कर सड़क और पटरी खाली करवाया गया l टिन शेड लगाये हए दुकानदारों को भी व्यक्तिगत रूप से और सार्वजनिक घोषणा कर के सूचित किया गया की दुकानों के आगे अवैध टिन शेड न लगावें और अगर लगाये हुए हैं तो उसे स्वत: से हटा लें कुछ अवैध टिन शेड जो मुख्य मार्ग स्थित दुकानों के आगे लगाया गया था उन्हें हटवाया भी गया I

उपरोक्त पूरे अभियान के दौरान लावारिस हालत में सड़क और पटरी पर रखे हर ठेले और काउंटर लगभग 02 गाड़ी से अधिक अतिक्रमित सामान जब्त कर लिया गया और कुछ अत्यधिक अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को जुर्माना भी किया गया I

सड़क किनारे स्थित कुछ दुकानदारों द्वारा अत्यधिक गंदगी फैलाया जा रहा था अत: उक्त के दृष्टिगत अपर नगर आयुक्त महोदय द्वारा दुकानदारों को सख्त चेतावनी देते हुए गंदगी फ़ैलाने वाले दुकानदारो को जुर्माना किया गया साथ ही दुकानदारों से ही सफाई भी करवाया गया I चौका घाट स्थित सामुदायिक मूत्रालय के बगल में अवैध पार्किंग किया जा रहा था जिसके कारण उक्त स्थल पर सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रहा था अतः उक्त के दृष्टिगत जोनल अधिकारी महोदया द्वारा यातायात पुलिस उप निरीक्षक श्री देवा नंद बरनवाल द्वारा वाहनों के चालान करवाया गया l

पूरे अभियान के दौरान सड़क किनारे लावारिस हालत में मार्गों को अवरुद्ध कर रखा गया लगभग 02 गाड़ी से अधिक अतिक्रमित सामान जब्त कर लिया गया और अत्यधिक अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को जुर्माना भी किया गया I

सिद्ध गिरी बाग स्थित रामलीला मंच के नीचे बने दुकान में अवैध रूप से भवन निर्माण सामाग्री रख मार्ग भी अवरुद्ध भी अवरुद्ध किया जा रहा था अतः उक्त के दृष्टिगत अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्री वास्तव के साथ मौके पर पहुंच दोनों दुकानों में ताला लगवा कर दुकान मालिक को ज़मीनी दस्तावेजों के साथ नगर निगम राजस्व कार्यालय बुलाया गया ताकि आवश्यक जाँच कर अग्रिम कारवाई किया जा सके I

सिगरा क्षेत्र से प्राप्त शिकायत को निस्तारित करते हुए मौके पर पहुंच सिगरा थाने के सामने पार्क के बगल में पटरी पर अवैध रूप से लगाए गए गुमटी को हटवाया गया साथ ही दोबारा वेंडिंग जोन के आलावा गुमटी लगाने पर विधिक कारवाई करने की हिदायत भी दिया गया l अभियान में ₹14,900 जुर्माना वसूला गया।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *