रिपोर्ट – पवन आजाद
वाराणसी। रामनगर स्थित 36वीं वाहिनी PAC में तीन दिवसीय कुश्ती, बॉक्सिंग, बॉडीबिल्डिंग एवं आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन। जिसमें मुख्य अतिथि मनोज कुमार सोनकर, पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG), पीएसी वाराणसी अनुभाग रहे, जिनका स्वागत सेनानायक डॉ. अनिल कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।
इस प्रतियोगिता में पूर्वी ज़ोन की 10 वाहिनियों के लगभग 220 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। ओवर-ऑल टीम चैंपियनशिप
प्रथम स्थान विजेता 36वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी, द्वितीय स्थान 37 वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर, तृतीय स्थान 12वीं वाहिनी पीएसी, फतेहपुर रही है।
जबकि बॉक्सिंग में 36वीं वाहिनी प्रथम, 33वीं वाहिनी द्वितीय, बॉडीबिल्डिंग 36वीं वाहिनी, प्रथम, 34वीं वाहिनी द्वितीय, कुश्ती में ग्रीको-रोमन, 20वीं वाहिनी प्रथम, 36वीं वाहिनी द्वितीय, कुश्ती फ्री-स्टाइल 20वीं वाहिनी प्रथम, 36वीं वाहिनी द्वितीय,
आर्म रेसलिंग, 37वीं वाहिनी प्रथम, 36वीं वाहिनी द्वितीय, विशेष सराहना एवं प्रोत्साहन किया गया।

मुख्य अतिथि द्वारा सभी टीमों के मैनेजरों, इंडिया फेडरेशन टीम के राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के निर्णायकों (Referees) द्वारा प्रस्तुत किए गए निष्पक्ष निर्णयों और सभी कोच साहिबान के मार्गदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। उन्होंने सभी जवानों की खेल भावना की सराहना करते हुए भविष्य में भी 36 वीं वाहिनी को ऐसे आयोजनों के लिए पूर्ण रूप से तैयार रहने का आश्वासन दिया।
पुरस्कार वितरण एवं मुख्य अतिथि महोदय ने विजेता टीमों को पदक एवं ‘ओवर-ऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी’ प्रदान की। अंत में, आयोजन सचिव द्वारा मुख्य अतिथि, निर्णायक मंडल और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में प्रमोद कुमार यादव उप सेनानायक, कैलाश नाथ यादव शिविर पाल, सुरेंद्र कुमार सूबेदार मेजर अजीत प्रताप सिंह दलनायक, गौरव त्रिपाठी – RTC प्रभारी, पीसी अमरेंद्र राय
पीसी अंकित राय, संजय सिंह प्रभारी, CR सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण।
