रिपोर्ट :- आर. के. गुप्ता

मिर्जामुराद। कछवां रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में एक बीएससी छात्र से ठगी का मामला सामने आया है, जहां जालसाजों ने एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 29 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने सोमवार को मिर्जामुराद थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, भदोही जिले के चौरी थाना क्षेत्र के दुरासी गांव निवासी शुभम राज शनिवार शाम अपने पिता प्रदीप कुमार का एटीएम कार्ड लेकर पैसा निकालने गया था। एटीएम के अंदर पहले से मौजूद तीन युवकों ने मदद के बहाने उसका कार्ड ले लिया और पिन नंबर देख लिया।

आरोप है कि इसी दौरान जालसाजों ने उसका कार्ड बदल दिया। छात्र बिना पैसा निकाले घर लौट आया, लेकिन कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर खाते से 29 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया।

रविवार को बैंक बंद होने के कारण जानकारी नहीं मिल सकी। सोमवार को एसबीआई की चौरी शाखा पहुंचने पर पता चला कि खाते से कई बार में रकम निकाली गई है। जांच में सामने आया कि उसे एसबीआई का दूसरा एटीएम कार्ड थमा दिया गया था।

मामले में पुलिस ने एटीएम के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर संदिग्ध युवकों की पहचान शुरू कर दी है और उनकी तलाश जारी है।

By fourthpillarworld

अपने शहर के लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे youtube, facebook एवं instagram चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *