रिपोर्ट – पवन आजाद 

मिर्जापुर। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के दक्षिणी परिसर में विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 को छात्रों और संकाय सदस्यों की सक्रिय भागीदारी के साथ बड़े उत्साह से मनाया। इस वर्ष, डीडीयू कौशल केंद्र के मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी के छात्रों ने “स्वास्थ्य के लिए एक साथ: विज्ञान के साथ खड़े रहें” विषय पर आधारित पैरामेडिकान 2026 का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य वैश्विक सहयोग को मजबूत करना, विज्ञान आधारित स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देना और वैज्ञानिक प्रमाणों पर विश्वास को पुनर्स्थापित करना था।

इस वर्ष का विश्व स्वास्थ्य दिवस पर चिकित्सा विज्ञान संस्थान के सहयोग से “आपातकालीन जीवन रक्षक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रतिभागियों को आपातकालीन स्थितियों में प्रभावी ढंग से प्रतिक्रिया देने के लिए आवश्यक ज्ञान और व्यावहारिक कौशल से लैस करना था। चिकित्सा विज्ञान संस्थान के प्रख्यात विशेषज्ञों की एक टीम ने हृदय दौरा, स्ट्रोक, अत्यधिक रक्तस्राव, घुटन, बेहोशी, सिर की चोट और अन्य चिकित्सा आपात स्थितियों के लक्षणों को पहचानने और प्राथमिक उपचार देने के बारे में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन आचार्य प्रभारी प्रोफेसर बी.एम.एन. कुमार और डीडीयू कौशल केंद्र के समन्वयक डॉ. आर.एस. मिश्रा ने प्रतिष्ठित विशेषज्ञ पैनल की उपस्थिति में किया l

प्रतिष्ठित विशेषज्ञ पैनल चिकित्सा विज्ञान संस्थान, बीएचयू से डॉ. मंजरी मिश्रा, प्रोफेसर, ट्रॉमा एनेस्थेसियोलॉजी और क्रिटिकल केयर, डॉ. शशि प्रकाश मिश्रा, प्रोफेसर, जनरल सर्जरी विभाग, डॉ. शुभी दुबे, सहायक प्रोफेसर, न्यूरोसर्जरी विभाग, डॉ. विक्रम गुप्ता, डॉ आर्या एनेस्थेसियोलॉजी विभाग, डॉ विनीत मिश्रा आदि ने अपने व्याख्यान और कार्यशाला संपन्न की l

इस अवसर पर परिसर के वरिष्ठ संकाय सदस्य डॉ. एस. पी सिंह, डॉ. कुलदीप बौद्ध, डॉ. राघवेंद्र, डॉ. इरफान, सहित डीडीयू कौशल केंद्र के सभी शिक्षक और समस्त छात्र उपस्थित थे और उन्होंने कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया, जिससे यह एक सफल और ज्ञानवर्धक आयोजन बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *