Varanasi News: ऑल इण्डिया सीनियर पुरूष हैण्डबाॅल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए सात मैचवाराणसी स्वर्गीय श्री श्याम नारायण पांडेय जी की 9वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में एसएन पांडेय स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट ट्रस्ट द्वारा ऑल इंडिया सीनियर पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप के दूसरे दिन के अतिथि केटीवी के डायरेक्टर पंकज सिंह और अमित पाण्डेय कार्यकारी महासचिव उ0प्र0 हैण्डबाॅल संघ, वाराणसी हैण्डबाॅल संघ के उपाध्यक्ष उपमा पाण्डेय, संतोष कुमार पाण्डेय एवं संयुक्त सचिव के0 के0 पाण्डेय व अभिषेक पाण्डेय, कोषाध्यक्ष प्रखर शुक्ला, गोरखपुर हैण्डबाल संघ के सचीव अरविन्द यादव, वाराणसी हैण्डबाल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिजीत राय, अंतर्राष्ट्रीय निर्णायक मो0 तौहीद, आदित्य यादव (सशस्त्र सीमा बल), आदि लोग उपस्थित थे।

यह आयोजन एसएन पांडेय स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट ट्रस्ट के द्वारा उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ एवं हैंडबॉलएसोसिएशन इंडिया के संरक्षण में हो रहा है।

आज के खेले गए मैच इस प्रकार है-

एसएसबी व महाराष्ट्र के बीच हुआ। जिसमें एसएसबी की टीम ने महाराष्ट्र को 29/12 से हराया और दोनो टीमों में सर्वाधिक गोल एसएसबी के यशु ने 12 गोल व महाराष्ट्र के विशाल ने 05 गोल किया। दूसरा मैच राजस्थान व चंडीगढ़ के बीच हुआ। जिसमें राजस्थान की टीम ने चंडीगढ़ को 36/27 से हराया और दोनो टीमों में सर्वाधिक गोल राजस्थान के लोकेन्द्र ने 09 गोल व चंडीगढ़ के गौरव त्यागी ने 16 गोल किया। तीसरा मैच उत्तर प्रदेश व bi के बीच हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने बिहार को 20/12 से हराया और दोनों टीमों में सर्वाधिक गोल उत्तर प्रदेश के प्रदीप ने 05 गोल व बिहार के विरू कुमार ने 04 गोल किया।

चौथा मैच राजस्थान व गुजरात के बीच हुआ जिसमें गुजरात की टीम ने राजस्थान को 27/22 से हराया और दोनो टीमों में सर्वाधिक गोल गुजरात के भावेश ने 06 गोल व राजस्थान के लोकेन्द्र ने 06 गोल किया।

 

पांचवां मैच महाराष्ट्र व बिहार के बीच खेला गया। जिसमें महाराष्ट्र की टीम ने बिहार को 25/23 से हराया और दोनो टीमों में सर्वाधिक गोल महाराष्ट्र के प्रनव ने 07 व बिहार के राहुल ने 07 गोल किया।

छठा मैच यशस्वी व चंडीगढ़ के बीच खेला गया। जिसमें यशस्वी की टीम ने चंडीगढ़ को 34/32 से हराया और दोनो टीमों में सर्वाधिक गोल यशस्वी के पंकज ने 11 गोल व चंडीगढ़ के गौरव त्यागी ने 09 गोल किया। सातवां मैच यशस्वी व मध्यप्रदेश के बीच हुआ। जिसमें यशस्वी की टीम ने मध्यप्रदेश को 26/22 से हराया और दोनो टीमों में सर्वाधिक गोल यशस्वी के पुनीत ने 07 गोल व मध्यप्रदेश़ के याया खान ने 06 गोल किया। यह जानकारी यूपी हैण्डबाॅल के कार्यकारी महासचिव अमित पाण्डेय ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *