रिपोर्ट – पवन आजाद
वाराणसी। जिले विकास खंड सेवापुरी क्षेत्र के ब्लॉक संसाधन केंद्र सेवापुरी में सर्व शिक्षा अभियान के तहत आउट ऑफ स्कूल बच्चों के विशेष प्रशिक्षण हेतु विद्यालय स्तर पर नामित नोडल अध्यापक का तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया। जहां 6 से 14 वर्ष के आउट ऑफ स्कूल बच्चों के चिन्हांकन
पंजीकरण एवं नामांकन के लिए अध्यापकों को प्रशिक्षित करने हेतु ब्लॉक संसाधन केंद्र सेवापुरी पर तीन दिवसीय आउट ऑफ स्कूल प्रशिक्षण चलाया जा रहा है।
वहीं खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी श्री संजय कुमार यादव ने बताया की 6 से 14 वर्ष के ऐसे बच्चे जिनका कभी विद्यालय में नामांकन ना हुआ हो अथवा ऐसे बच्चे जो एक शैक्षिक सत्र में 30 संचयी दिन या उससे अधिक अनुपस्थित रहते हैं तथा वार्षिक/NAT परीक्षा में 35% से कम अंक प्राप्त करते हैं उन्हें ड्रॉप आउट की श्रेणी में रखते हुए उनके विद्यालय में नियमित उपस्थिति एवं उपचारात्मक शिक्षण की विशेष व्यवस्था होती है।
प्रशिक्षण में संदर्भ दाता के रूप में विकासखंड के अकादमिक रिसोर्स पर्सन श्री शशि प्रकाश राय,श्री आशुतोष कुमार मिश्र,श्री राकेश बिंद,श्री नितिन कुमार सिंह एवं श्री वीरेंद्र कुमार पांडेय द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
