वाराणसी। रसोई गैस की लगातार बढ़ती कथित कमी एवं किल्लत के विरोध में रविवार को लंका क्षेत्र के नरिया वार्ड में स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व पार्षद कमल पटेल के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर महंगाई के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार से रसोई गैस के दाम कम करने तथा आपूर्ति व्यवस्था को सुधारने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गैस की कमी को लेकर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि बढ़ती महंगाई के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।

रसोई गैस की कमी के कारण लोगों द्वारा कथित रेट वृद्धि की गई है। जिससे घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। महिलाओं ने भी अपनी समस्याएं बताते हुए कहा कि गैस सिलेंडर समय पर उपलब्ध भी नहीं हो पा रहा है, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस अवसर पर बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद से आम जनता को हर कुछ महीनों में किसी न किसी समस्या को लेकर लाइन में लगना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है और सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।

पूर्व पार्षद कमल पटेल ने कहा कि यदि महंगाई और गैस की किल्लत की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि अगर यही हालात बने रहे तो 2027 के चुनाव में जनता भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से कमल पटेल, अशोक राजभर, गुड़िया देवी, पूजा, सुकन्या, रिया, गणेश सोनकर, सूरत सोनकर, राजू पटेल और विनोद राजभर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आगे भी आंदोलन जारी रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *